मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर रविवार (16 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का इस सीजन का यह पहला अपराध है। इसलिए कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।  

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा तबीयत खराब होने के चलते प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह इस मैच में सूर्यकुमार ने मुंबई की कप्तानी की थी। 

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा पर आईपीएल आचार संहिता के उलंघ्घन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार किया है।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगा है। शौकीन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत ‘लेवल एक’ के अपराध को स्वीकार किया है। 

बता दें केकेआर की पारी दौरान राणा और शौकीन के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी। जिसके बाद सूर्यकुमार और अन्य खिलाड़ियों ने आकर बीच-बचाव किया। राणा आउट होने के बाद शौकीन को गाली देते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्सन ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने ईशान किशन और सूर्यकुमार की पारियों से 17.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार