वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने आईपीएल 2020 में कई युवा खिलाड़ियों की तारीफ की है जिसमें अब्दुल समद, प्रीयम गर्ग और देवदत्त पडिक्कल के अलावा कुछ और भी खिलाड़ियों का नाम शामिल है। हलांकि इन सब के अलावा लारा ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लिया है जिसकी तारीफ करते वो थक नहीं रहे है। 

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव है। लारा ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ़ करते हुए कहा है कि वो आईपीएल में मेरे फेवरेट खिलाड़ियों में से एक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि जब शुरुआत में एक विकेट जल्दी गिर जाता है तो तीसरे नंबर के बल्लेबाज को उसकी भरपाई करनी होती है। 

लारा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा,"सूर्यकुमार यादव मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है। अगर आपका बेस्ट खिलाड़ी ओपनर नहीं है तो उसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर मुंबई को शुरुआत में झटका लगता है तो वह उसकी भरपाई कर देते है और मैच को अपने हिसाब से चलाते है। मैंने उन्हें आईपीएल में खेलता हुआ देख बहुत आंनद उठाया है। "

सूर्यकुमार यादव ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 15 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 148.23 की स्ट्राइक रेट से कुल 461 रन बनाएं है और इस दौरान उनकी कई मैच जीताऊ पारियां खेली है जिसमें नाबाद 79 रन सर्वश्रेष्ठ है।

आईपीएल के इस सीजन में इतने प्रदर्शन के बावजूद जब सूर्यकुमार यादव का नाम आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं आया तो कई दिग्गजों ने इसपर अपना दुख जाहिर किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार