Suryakumar Yadav Six Against Prince Yadav: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत है, जबकि लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

मुंबई की इस जीत में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इन चार छक्कों में एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये छक्का उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव के खिलाफ लगाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Advertisement

ये मुंबई की पारी का 15वां ओवर था जिसे प्रिंस यादव डाल रहे थे। प्रिंस यादव ने ऑफ पर लेंथ में शॉर्ट गेंद फेंकी। सूर्यकुमार यादव अपने ट्रेडमार्क स्कूप के लिए एक घुटने पर बैठे और फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाने के लिए स्वीप शॉट खेल दिया। ये एक ऐसा अद्भुत शॉट था, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए 216 रनों का लक्ष्य  मिला था लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उन्हें लगातार झटके देते हुए कभी भी मैच में आने नहीं दिया। एडन मार्करम 9 रन बनाकर आउट हुए। फिर, निकोलस पूरन (27 रन), ऋषभ पंत (4 रन), मिचेल मार्श (34 रन), और आयुष बडोनी (35 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर लखनऊ को चित कर दिया। अंत में लखनऊ की पूरी टीम 161 रन पर ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार