भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है।सूर्यकुमार को उनकी 31 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

छह चौकों और तीन छक्कों से सजी इस पारी के बाद कई दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप की टीम में उनकी जगह पक्की है।

Advertisement

युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत खुश हूं। वो ऐसे बल्लेबाजी कर रहे थे जैसे आईपीएल का मैच खेल रहे हों। इस खिलाड़ी की मेरी वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की।'

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2020 से ही शानदार फॉर्म में थे लेकिन उन्हें मौका काफी देरी से दिया गया और अब उन्होंने अपने बल्ले से रन बनाकर ये दिखा दिया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक टिकने के लिए आए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में विराट कोहली सूर्यकुमार को किस नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार