टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान के अंदर और मैदान के बाहर बड़े ही कूल और बिंदास अंदाज में नजर आते हैं। इसके पीछे की वजह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का शानदार माहौल है। इशान किशन से लेकर आवेश खान तक टीम इंडिया के स्कवॉड में कई युवा खिलाड़ी जुड़े हुए हैं जिन्होंने टीम का माहौल खुशनुमा बनाया हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर बस में खिलाड़ियों द्वारा मस्ती करने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

खिलाड़ियों ने जमकर गाया बॉलीवुड गाना: वायरल हो रहे वीडियो में इशान किशन, आवेश खान और अक्षर पटेल के साथ तमाम भारतीय युवा खिलाड़ी पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है'को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इशान किशन, आवेश खान तो गाना गाने में पूरी तरह से रवां हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव दिखे अलग जोन में: वहीं ठीक उनके सामने बैठे अक्षर पटेल भी गाने पर ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गौर करने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं जो अलग ही दुनिया में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सूर्यकुमार यादव कानों में हेडफोन लगाए साथी खिलाड़ियों के गाने से अलग अपने ही धुन में नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड के दौरे पर है भारतीय टीम: बता दें कि टीम इंडिया से जुड़े ऐसे फनी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। वहीं टीम इंडिया के वर्तमान दौरे की बात करें तो भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। पांचवा टेस्ट मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से टी-20 सीरीज जीती वहीं पहले वनडे मुकाबले को भी टीम इंडिया ने बड़े ही आसानी से 10 विकेट से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार