भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद ढीले पड़ गए हैं। गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा, "मुझे लगता है कि सूर्यकुमार और ईशान भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद थोड़े रिलेक्स हो गए हैं। वे जो कुछ शॉट खेल रहे हैं, ऐसा लगता है कि वे इन बड़े शॉट्स को सिर्फ इसलिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे भारत के खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

उन्होंने खराब शॉट्स चयन को इन दोनों बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको खुद को थोड़ा समय देना होता है और आपको अपने शॉट का चयन सही करना होता है। मुझे लगता है कि इस बार वे यहीं चूक गए हैं, जहां उनका शॉट चयन बिल्कुल सही नहीं रहा है, और इसीलिए वे सस्ते में आउट हो रहे हैं।"

उन्होंने महसूस किया कि हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी में प्रदर्शन नहीं करने से टीम की संभावना पर असर पड़ा है।

गावस्कर ने कहा, "हार्दिक का गेंदबाजी नहीं करना मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में लिया गया है। अगर आप टीम में हैं, नंबर 6 या नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, और आप गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं, तो यह कप्तान के लिए मुश्किल हो जाता है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार