रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। 2013 में एक कप्तान के रूप में अपने डेब्यू सीजन में रोहित ने एमआई को पहला आईपीएल खिताब जितवाया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने अब तक कुल पांच खिताब जीते हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन टीम के लिए निराशाजनक रहा है जहां उन्होंने लगातार आठ मैच गंवाए हैं। रोहित शर्मा उम्र के जिस पड़ाव पर खड़े हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वो मुंबई की कप्तानी छोड़ सकते हैं। रोहित की जगह इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2013 से MI के साथ जुड़े हैं। बुमराह लगातार मुंबई के लिए अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और रोहित शर्मा के बाद वो ही मुंबई के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार मालूम होते हैं।

Advertisement

ईशान किशन: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगी पिक थे। रोहित शर्मा अभी काफी युवा हैं ऐसे में मुंबई की टीम उन्हें कप्तान बनाने के बारे में विचार कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव: मुंबई के लाइनअप में सूर्यकुमार यादव कप्तानी की भूमिका के लिए एक और बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने 2010-11 सीज़न में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और मुंबई राज्य की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। 2018 में यादव को MI द्वारा खरीदा गया था जिसके बाद से वो टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार