भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत एक भयानक एक्सिडेंट के बाद रिकवर कर रहे हैं और इस समय करोड़ों भारतीय फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ पंत के साथी भारतीय खिलाड़ी भी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और इसीलिए सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर उज्जैन के महाकाल मंदिर भी पहुंचे। 

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में खेला जाना है और 24 जनवरी को होने वाले इस मैच से एक दिन पहले यानि 23 जनवरी की सुबह सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर इंदौर से 54 किमी आगे उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल (Mahakal Darshan) के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार समेत इन तीनों खिलाड़ियों को भगवान महाकाल मंदिर में देखा जा सकता है। इस वीडियो में ये दिख रहा है कि बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती दर्शन के बाद इन तीनों खिलाड़ियों ने महाकाल का जल अभिषेक भी किया। इस दौरान ये तीनों खिलाड़ी धोती में नजर आए। 

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद सूर्यकुमार ने एएनआई से बातचीत की और बताया, “हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है। हम पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत चुके हैं और उनके खिलाफ आखिरी मैच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" फिलहाल इन तीनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार