Team India Record: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बीते बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड (IND vs NED) को 17 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood) की कप्तानी कैप्टेंसी वाली साल 2009 की इंग्लिश टीम (England Cricket Team) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, टीम इंडिया अब एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा गेंदबाज़ों का इस्तेमाल करने वाली टीम बन गई है। उन्होंने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 12 खिलाड़ियों से गेंदबाज़ी कराकर ये कारनामा किया है। उन्होंने पॉल कॉलिंगवुड की कैप्टेंसी वाली इंग्लिश टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 11 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया था।
जान लें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर चुके हैं।
गौर करें कि जहां एक तरफ भारतीय टीम के पास बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के कई सारे विकल्प दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टीम की फील्डिंग एक सिरदर्द का कारण बनी हुई है। आलम ये है कि साल 2026 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम दूसरी सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 9 कैच टपका दिए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर आयरलैंड हैं जिन्होंने 10 कैच छोड़े।
ऐसा रहा मैच का हाल: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक रन ठोके और 31 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन जोड़े और इस तरह भारतीय टीम ने 17 रनों से मुकाबला जीता। गौरतलब है कि उन्होंने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है।