सूर्यकुमार यादव घरेलू सर्किट में और मुंबई इंडियंस के साथ वर्षों तक कड़ी मेहनत करने के बाद अब अपने सपनों का जीवन जी रहे हैं। आईपीएल में बैक-टू-बैक शानदार सीज़न के बाद, उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिला है। पहले वो श्रीलंका दौरे पर भी टीम में शामिल थे और अब वो इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ हैं।

Advertisement

 यादव इस समय यूके में हैं जहां वो दो महीने से अधिक समय के बाद अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ फिर से मिले हैं। इस दौरान इस प्यारे कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों लंदन की सड़कों पर नाचते हुए दिख रहे हैं। 

Advertisement

ये प्यारा जोड़ा एक दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय कर रहा है। गौरतलब है कि यादव और उनकी पत्नी देविशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जहां वे अपने फैंस के साथ ढेर सारी क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। देविशा भी अपने मैच के दिनों में यादव के साथ जाती हैं और आईपीएल के दौरान अक्सर स्टैंड में देखी जाती हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए नजर आएंगे। दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग में दुनियाभर के कई खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें होने वाली हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार