India vs South Africa 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मैच में 6 छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल ने ही यह कारनामा किया है।इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार फिलहाल निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक 144 छक्के जड़े हैं। 

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर

इसके अलावा वह भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। सूर्यकुमार ने अभी तक 295 मैच की 272 पारियों में 334 छक्के जड़े हैं। वहीं धोनी के नाम 391 मैच की 342 पारियों 338 छक्के दर्ज हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 525 छक्के जड़े हैं। वहीं 416 छक्कों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। 

बटलर-स्टर्लिंग को पछाड़ने का मौका

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में 25 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं, जिसमें 21 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। अगर वह अर्धशतक जड़ देते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में जोस बटलर (25) और पॉल स्टर्लिंग (25)  को पछाड़कर छठे नंबर पर आ जाएंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार