Suryakumar Yadav, India vs Bangladesh 1st T20I: भारत और बांग्लादेश की तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (6 अक्टूबर) से ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच है, जो भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

सूर्यकुमार अगर इस मैच में नौ छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। सूर्यकुमार ने अभी तक 71 मैच की 68 पारियों में 136 छक्के जड़े। उनसे पास इस लिस्ट में निकोलस पूरन और जोस बटलर को पछाड़ने का मौका होगा। पूरन के नाम 144 और बटलर के नाम 137 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा अगर सूर्यकुमार सिर्फ एक छक्का भी जड़ लेते हैं भारत के लिए टी-20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहास वह 325 छक्कों की साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर ही हैं। रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं, उन्होंने 525 छक्के जड़े हैं। 416 छक्कों के साथ विराट कोहली दूसरे और 338 छक्कों के साथ एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं। 

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार