आईपीएल 2022 में बेशक मुंबई की टीम फिसड्डी साबित हो रही है लेकिन सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले का दम हर मुकाबले में दिखा रहे हैं। शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के बाद जब से सूर्यकुमार ने टीम में एंट्री की है तभी से वो बल्ले से शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह है उनका एक इंटरव्यू जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर एक मजे़दार किस्सा शेयर किया है।

Advertisement

Breakfast with Champions शो में इंटव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पंत को लेकर एक किस्सा शेयर किया है जिसमें पंत उनकी टांग खींचते हुए दिखे थे। यादव ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के उन पलों को याद किया जब वो चेतेश्वर पुजारा की जगह सब्टिट्यूट फील्डर के तौर पर फील्डिंग करने आए थे और तभी पंत ने उनके काफी मज़े लिए थे।

Advertisement

सूर्यकुमार ने किस्सा शेयर करते हुए कहा, “एक बार मैं इंग्लैंड में एक टेस्ट में पूजी (पुजारा) भाई की जगह सिली पॉइंट पर फील्डिंग कर रहा था। मैच की स्थिति काफी रोमांचक थी और तभी पंत कहता है, 'भैया चाय समोसा, कुछ दूं? ओवर हो गया, उठ जाओ!' 

आगे बोलते हुए सूर्यकुमार ने कहा, “ऋषभ जब कीपिंग कर रहा होता है तो वो बहुत अच्छा होता है। वो मुझे सिर्फ 20 सेमी इधर-उधर करता है। कभी-कभी वो हाथ के इशारे करता रहता है, ये मुझे भ्रमित करता है कि कहां जाना है। फिर जब उससे पूछो कि कहां जाना है तो वो कहता है 'कुछ नहीं भैया, बस बोर हो रहा था। प्लीज़ आप जहां भी हों, खड़े रहो।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार