इस समय भारतीय फैंस को डबल ट्रीट मिल रही है। एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है और दूसरी तरफ भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में विरोधी देशों के एथलीटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, इस बीच भारतीय क्रिकेटर भी ओलंपिक को फॉलो कर रहे हैं और इसका उदाहरण हमें ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी से देखने को मिला है।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने साथ मिलकर कांस्य पदक जीता और भारत को दूसरा मेडल भी जिता दिया। मनु भाकर ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं और जब उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया तो उन्हें भारतीय क्रिकेटर्स भी लाइव देख रहे थे।

Advertisement

श्रीलंका में टी-20 सीरीज खेल रहे ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें देखा जा सकता है कि पंत, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जिम सेशन के दौरान भारत का समर्थन करते और टीम का उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मनु भाकर को निशाना साधते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि अब मनु एक ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। जबकि अभी उनका एक और इवेंट बाकी है। भारत ने अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं और आने वाले दिनों में इस संख्या में और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। जहां तक ​​भारतीय क्रिकेट टीम का सवाल है, उन्होंने टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और मंगलवार, 30 जुलाई को अंतिम मैच बाकी है। इसके बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें रोहित शर्मा फिर से कप्तान होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार