इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन (Steve Harmison) ने सुझाव दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की जगह मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। हार्मिसन ने टॉकस्पोर्ट को बताया "मुझे समझ में नहीं आता कि इशांत शर्मा ने इंग्लैंड में जो किया, उसके बाद टेस्ट क्रिकेट के दूसरे मैच में उन्हें जगह कैसे मिल गई।"

Advertisement

भारत के सबसे अनुभवी टेस्ट गेंदबाज इशांत ने अब तक तीन पारियों में एक भी विकेट नहीं लिया है और इस साल की शुरुआत में चोटिल होने के बाद टीम में वापसी के बाद से वह फॉर्म में नहीं हैं।

Advertisement

हार्मिसन ने कहा कि भारत चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को बाहर करके बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुजारा और रहाणे दोनों ही फार्म में नहीं थे। इसके बदले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल करने का सुझाव दिया, क्योंकि वह मुंबई की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

हार्मिसन ने कहा कि पुजारा का फॉर्म एक बड़ी चिंता है क्योंकि बल्लेबाज ने अपनी 39 पारियों में शतक नहीं बनाया। "पुजारा, विशेष रूप से, बिना शतक के 39 पारियां खेल चुके हैं और लंबे समय से वह टीम के शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते रहे हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार