भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीज़न के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला किया है। मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को एक ईमेल लिखकर जायसवाल ने अगले सीजन से अपनी राज्य क्रिकेट टीम को मुंबई से गोवा में बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है।

Advertisement

जायसवाल से जुड़ी ये खबर मीडिया में आने के बाद एक और खबर आई जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया। ये खबर थी कि भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी यशस्वी जायसवाल के बाद मुंबई छोड़कर गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) में शामिल होने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि, जब ये खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी तो सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन भी सामने आया और उन्होंने मीडिया हाऊस को फटकार लगाने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और उन्होंने इन खबरों को बकवास बताया। सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "स्क्रिप्ट राइटर है या पत्रकार? अगर हंसना है तो मैं कॉमेडी फिल्में देखना बंद कर दूंगा और ये आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दूंगा। एकदम बकवास है।"

सूर्या के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी इस मीडिया हाऊस और पत्रकार को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, जायसवाल के गोवा जाने की खबर पर अखबार ने जीसीए सचिव शाभा देसाई के हवाले से कहा, "हम इस समय देश के कई खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। मैं अभी आपको नाम नहीं बता सकता। हम जल्द ही अन्य पेशेवर खिलाड़ियों को अंतिम रूप देंगे। हमने 8-10 दिन पहले जायसवाल से संपर्क किया था, उन्होंने इस पर विचार करने के बाद हमसे संपर्क किया और अब जब उन्होंने एनओसी मांगी है, तो औपचारिकताएं और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार