भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रविवार (2 अक्टूबर) को गुवाहटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी अर्धशतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में पांच चौकों और पांच छ्क्कों की मदद से 61  रन बनाए और रनआउट होकर पवेलियन लौटे।  

Advertisement

सबसे तेज 1000 रन

Advertisement

सूर्यकुमार सबसे कम गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह सिर्फ 573 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। सूर्यकुमार ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 604 गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। 

सूर्यकुमार ने 31 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।  

दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

सूर्यकुमार ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साल 2021 में केएल राहुल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

Advertisement

दुनिया के इकलौते क्रिकेटर

इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 2022 में अपने 50 टी-20 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लिए। वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी-20 इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 

सूर्युकुमार का इस फॉर्मेट में यह छठा पचास प्लस स्कोर है। वह नंबर 4 पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक साल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भी उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते उन्हें टी-20 इंटरनेशनल की बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार