मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 27 मार्च को होने वाले टीम के पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार फिलहाल अंगूठे की चोट से उभर रहे हैं और अभी उन्हें बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी द्वारा रिलीज नहीं किया गया है।

Advertisement

31 वर्षीय सूर्युकमार 22 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। सूर्यकुमार का बाहर होना मुंबई के लिए बुरी खबर है, क्योंकि वह टीम में ओपनर, मिडल ऑर्डर और फिनीशर तीनों भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

Advertisement

मुंबई ने सूर्यकुमार को आईपीएल 2019 में खरीदा था। उसके बाद से वह फ्रेंचाइजी के अहम बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, लेकिन सूर्यकुमार टीम के दूसरे टॉप स्कोरर थे और उन्होंने 143.43 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे।  

मुंबई ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगर सूर्यकुमार बाहर होते हैं तो रमनदीप सिंह और अनमोलप्रीत सिंह या फिर युवा तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार