सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), या कहें मिस्टर 360... एक ऐसा खिलाड़ी जिसके पास शॉट्स की बिल्कुल कमी नहीं है। SKY मैदान के किसी भी कोने पर अपनी मर्जी से गेंद को बैट से महज टहलाकर बाउंड्री के पार पहुंचा सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद उनकी सीखने की भूख बिल्कुल कम नहीं हुई है। दरअसल, हाल ही में सूर्यकुमार ने अपने आईपीएल टीममेट डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने 19 वर्षीय खिलाड़ी से खास शॉट सीखने की बात कही।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं No Look शॉट की। यह वही शॉट है जिसमें खिलाड़ी गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा देता है और देखता तक नहीं। SKY के पिटारे में यह शॉट आना बाकी है। यही वजह है उन्होंने अपने छोटे गुरू डेवाल्ड ब्रेविस से मदद मांगी है। मुंबई इंडियंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस बातचीत करते नज़र आए। इस दौरान उन्होंने साथी खिलाड़ी से मदद मांगी।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने बेबी एबी से कहा, 'मैं कभी-कभी आपको कॉपी करने की कोशिश करता हूं। जिस तरह से आप बल्लेबाजी करते हैं। आपको मुझे एक चीज सिखानी होगी। आपका वह नो-लुक शॉट, नो-लुक सिक्स कैसे खेलते हैं? मैं बस आपसे यही सीखना चाहता हूं।' डेवाल्ड ब्रेविस ने सूर्यकुमार यादव की बात सुनी और उन्हें जवाब देते हुए कहा यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

एक बार फिर बता दें कि सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों ही मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों में एक ओर चीज कॉमन है। दरअसल, SKY और Baby AB की बैटिंग में महान बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स की झलक दिखती है। यही वजह है सूर्यकुमार यादव को दुनिया मिस्टर 360 और डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी कहकर बुलाते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार