सूर्यकुमार यादव (50) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने यहां आर. प्रेमादास स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में रविवार को श्रीलंका को 165 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के 34 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दुशमंथा चमीरा और वनिंदु हसारंगा ने दो-दो विकेट जबकि चमीका करुणारत्ने ने एक विकेट लिया।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले के लिए पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती को एकादश में शामिल किया जिन्होंने इस मैच से डेब्यू किया। हालांकि, शॉ अपने पहले ही मैच में पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद कप्तान शिखर धवन ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी संभाली और दोनों बल्लेबाजी के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई।

सैमसन हालांकि 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। फिर धवन और सूर्यकुमार ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। लेकिन धवन अर्धशतक बनाने से चूक गए और 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे 46 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार ने फिर मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। लेकिन वह अर्धशतक बनाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या (10) भी चमीरा की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

अंत में ईशान किशन और क्रुणाल पांड्या ने भारतीय पारी को कुछ गति दी। किशन 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 और क्रुणाल तीन गेंदों पर तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार