भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दोनों टीमों के बीच होने वाले आखिरी दोनों टेस्ट मैच सिडनी में ही खेले जा सकते हैं।ब्रिसबेन, जहां आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना था वहां अचानक से कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

Advertisement

ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ये फैसला ले सकता है कि आखिरी दोनों टेस्ट मैच सिडनी के न्यू साउथ वेल्स मैदान पर ही खेले जाएं। अगर ऐसा होता है तो क्वींसलैंड (ब्रिसबेन) में अब आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

सिडनी में हर रोज लगभग 7 से 8 कोविड मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कोरोना फिलहाल नियंत्रण में है। ऐसे में तीसरे टेस्ट को लेकर कोई परेशानी फिलहाल नजर नहीं आ रही है। सिडनी के साथ लगती सीमाओं जिसमें ब्रिसबेन भी शामिल है, में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में चौथा टेस्ट भी सिडनी में ही खेला जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपनी सभी शहरों की सीमाओं को सील कर दिया है।  

ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद सिडनी में ही चौथा टेस्ट भी खेला जा सकता है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाना है। कंगारू टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम पर मैलबर्न के मैदान पर जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने का दबाव होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार