Syed Mushtaq Ali Trophy: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे हैं। इस मैच में सभी की निगाहें ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर पर ही टिकी हुई हैं। फिलहाल बल्लेबाजी में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और 0 के स्कोर पर रनआउट हो गए। 

Advertisement

इस मैच में गौर करने वाली बात यह थी कि ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी करने के लिए 11वें नंबर पर उतरे। अर्जुन तेंदुलकर लोवर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इतना नीचे शायद ही उन्होंने कभी बल्लेबाजी की हो। अगर यही सिलसिला जारी रहा फिर उन्हें ऑलराउंडर कहना कहीं से भी जायज नहीं होगा।

Advertisement

हालांकि कई मौकों पर अर्जुन तेंदुलकर को नंबर 3 और नंबर 4 पर  बल्लेबाजी करते हुए देखा जा चुका है। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अब तक अपने बल्ले से कोई भी यादगार पारी नहीं खेली है। इस मैच में अर्जुन बल्लेबाजी से तो प्रभावित नहीं कर सके ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि शायद वह अपनी गेंदबाजी से कुछ कमाल कर सकें।

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की टीम 20 ओवर से पहले 143 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के 4 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। वहीं जयंत यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार