ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मैट में डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। नटराजन ने हाल ही में अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए।

Advertisement

नटराजन ने सोमवार (22 फरवरी) को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारी नन्ही परी हनविका। आप हमारे जीवन का सबसे सुंदर गिफ्ट हैं। यही कारण है कि हमारा जीवन बहुत अधिक खुशहाल है। आपका हमें माता-पिता के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद। हम आपको हमेशा प्यार करते हैं और करते रहेंगे।'

Advertisement

नटराजन की बेटी 4 महीने की हो चुकी है और जब वो ऑस्ट्रेलिया में थे तब उनकी बेटी का जन्म हुआ था लेकिन उन्होंने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी और ऑस्ट्रेलिया में अपना डेब्यू किया। नटराजन के परिवार की ये तस्वीर देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भावुक कमैंट करते हुए नजर आए। एक फैन ने कमैंट करते हुए लिखा कि तुम्हारी बेटी परी है।

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है लेकिन नटराजन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, नटराजन को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में एक बार फिर हमें यॉर्कर किंग की गेंदबाज़ी देखने को मिलने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार