23 नवंबर। टी-10 लीग में युवराज सिह औऱ जहीर खान का कमाल देखने को मिला है। आपको बता दें कि टी-10 लीग के सुपरलीग स्टेज के 23वें मैच में मरठा अरेबियंस ने बांग्ला टाइगर्स को 7 विकेट से हराया। इस मैच में जहां बांग्ला टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 106 रन 10 ओवर में बनाए जिसके जबाव में मराठा अरेबियंस ने 8.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया गया। 

Advertisement

मराठा अरेबियंस की ओर से युवराज सिंह ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए जिसमे 1 चौका और 2 छक्का शामिल रहा। युवी के अलावा नजीबुल्लाह जादरान (15 गेंदों में 36 रन) की पारी खेली मरठा अरेबियंस को जीत दिला दी।

Advertisement

जहीर खान की गेंदबाजी ने जीता दिल
वहीं टी-10 लीग के 22वें मैच में क्लंदर्स ने दिल्ली बुल्स को 3 विकेट से हराया। मोहम्मद नबी की 21 गेंद पर 48 रनों की पारी के दम पर दिल्ली बुल्स ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन बनाए जिसके बाद क्लंदर्स टीम ने आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल किया। क्लंदर्स ने 9.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया।

लेकिन दिल्ली बुल्स के तेज गेंदबाज जहीर खान ने 2 ओवर की गेंदबाजी की और केवल 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जहीर ने अपनी गेंदबाजी से फिर से फैन्स को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार