टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के 27वें मैच में टीम अबू धाबी (Team Abu Dhabi) ने काइल मेयर्स के तूफानी अर्धशतक की मदद से दिल्ली बुल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राइली रूसो की जगह फजलहक फारूकी आये। टीम अबू धाबी की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बिनुरा फर्नांडो की जगह कॉलिन इनग्राम आये। 

Advertisement

दिल्ली बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 97 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली बुल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडम लिथ ने बनाये। उन्होंने  24 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 20 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 71 (40) रन की साझेदारी निभाई। टीम अबू धाबी की तरफ से कप्तान ड्वेन प्रिटोरियस, नूर अहमद और डैन मूसली एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अबू धाबी ने मैच को 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 100 रन बनाकर जीता लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टॉम बैंटन 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दिल्ली बुल्स की तरफ से एक-एक विकेट फजलहक फारूकी और ड्वेन ब्रावो को मिला। 

दिल्ली बुल्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स, राइली रूसो, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), उस्मान खान, बेन कटिंग, एडम लिथ, ड्वेन ब्रावो, नवीन-उल-हक, रिचर्ड ग्लीसन, वसीम अकरम। 

Also Read: Live Score

टीम अबू धाबी की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), लेओस डू प्लॉय, ड्वेन प्रिटोरियस (कप्तान), आसिफ खान, रूलोफ वान डेर मेरवे, नूर अहमद, डैन मूसली, बिनुरा फर्नांडो, जेम्स फुलर, ज़ुहैब ज़ुबैर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार