टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के फाइनल में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स (New York Strikers) ने डेक्कन ग्लेडियेटर्स (Deccan Gladiators) को 7 विकेट से हराते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। स्ट्राइकर्स की तरफ से बल्ले से आसिफ अली (Asif Ali) ने और गेंदबाजी में सुनील नरेन (Sunil Narine) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। न्यूयॉर्क की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज़ आये। ग्लेडियेटर्स की तरफ से वकार सलामखिल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन ग्लेडियेटर्स ने 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 91 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आंद्रे रसेल ने बनाये। उन्होंने 18 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। डेविड विसे ने 11 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाये। रसेल और विसे 34*(17) रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 11 गेंद में 3 चौको की मदद से 15 रन बनाये। न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट सुनील नरेन को मिले। एक-एक विकेट जॉर्ज स्क्रिमशॉ, अकील होसेन और मुहम्मद जवादुल्लाह को मिला। 

Advertisement

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 9.2 ओवर में 94 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क की तरफ से सबसे ज्यादा रन आसिफ अली ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। कप्तान कायरन पोलार्ड ने 13 गेंद में एक छक्के की मदद से 22* रन बनाये। आसिफ और पोलार्ड ने 56* (29) रन की साझेदारी निभाई। ग्लेडियेटर्स की तरफ से नुवान तुषारा, ट्रेंट बोल्ट और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला। 

डेक्कन ग्लेडियेटर्स की प्लेइंग इलेवन: निकोलस पूरन (कप्तान), टॉम कोहलर-कैडमोर, आंद्रे फ्लेचर (कप्तान), आंद्रे रसेल, फैबियन एलन, इमाद वसीम, ट्रेंट बोल्ट, जहूर खान, मोहम्मद जाहिद, डेविड विसे, नुवान तुषारा। 

Also Read: Live Score

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), आसिफ अली, कायरन पोलार्ड (कप्तान), ओडियन स्मिथ, सुनील नरेन, अकील होसेन, मुहम्मद जवादुल्लाह, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद आमिर, जॉर्ज स्क्रिमशॉ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार