बांग्ला टाइगर्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने गुरुवार को अबू धाबी टी-10 के चल रहे सीजन 5 के बीच कोरोना से जंग जीतने के बाद अभ्यास के लिए लौट आए। 

Advertisement

आमिर ने कहा, "मैंने दो दिनों तक अभ्यास किया। जब मैं लंबे समय तक दौड़ता हूं या बहुत देर तक बोलता हूं, तो मुझे खांसी शुरू हो जाती है, जिसके बाद आपको थकान महसूस होती है, लेकिन आपको उन परिस्थितियों से निकलने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना होता है, नहीं तो यह आपको परेशान करता रहेगा। मैं धीरे-धीरे रिकवर हो रहा हूं।"

Advertisement

अनुभवी तेज गेंदबाज ने भी अंतिम 4-5 मैचों में टीम का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की और यह भी कहा कि उन पर बांग्ला टाइगर्स का कोई दबाव नहीं है।

पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 एकदिवसीय और 50 टी20 खेलने वाले आमिर ने कहा कि टी10 प्रारूप में एक तेज गेंदबाज के रूप में खेलना आसान नहीं हैं, जहां केवल आपको दो ओवर गेंदबाजी करने को मिलती है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार