इंग्लैंड के टूर्नामेंट टी-20 ब्लास्ट में शुक्रवार (2 जुलाई) को तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया। यह कमाल किया कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson),एडम मिल्ने (Adam Milne) और इंग्लैंड के गेंदबाज ब्लेक क्लन (Blake Cullen) ने।

Advertisement

मिडलसेक्स के लिए खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी ब्लेक कलन ने समरसेट के खिलाफ हैट्रिक चटकाई। क्लन ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लुईस गोल्ड्सवर्थी, इसके बाद 18वें ओवर की पहली गेंद पर बेन ग्रीन और दूसरी गेंद पर मर्चेंट डी लैंग को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

क्लन ने इस मुकाबले में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हालांकि उनकी टीम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 5 रन से हार गई।  

इसके अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने भी हैट्रिक ली। यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए  फर्ग्यूसन ने लंकाशायर के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। आखिरी ओवर के आखिरी 3 गेंद पर उन्होंने ल्यूक वेल्स, ल्यूक वुड और टॉम हार्टली को अपना शिकार बनाकर हैट्रिक पूरी की। जिसके चलते उनकी टीम यह मुकाबला 9 रन से जीत गई। 

दिन की तीसरी हैट्रिक आईर कैंट और सर्रे के बीच हुए मुकाबले में। जिसमें कैंट के लिए खेल रहे एडम मिल्ने ने भी आखिरी ओवर के आखिरी तीन गेंद में हैट्रिक पूरी की। मिल्ने ने क्रमश: ओली पोप, काइल जैमीसन और लौरी इवांस को आउट कर सर्रे को जीत हासिल करने से रोक दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार