T20 Blast 2021: क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट में से एक टी-20 ब्लास्ट इन दिनों यूके में खेला जा रहा है। मिडलसेक्स और सरे के बीच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेले गए एक मैच के दौरान पुरुष दर्शक को महिला दर्शक के साथ अभद्रता करते हुए देखा गया जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

Advertisement

लाइव मैच के दौरान कैमरामैन ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तरफ कैमरा किया। कैमरे में पुरुष दर्शक को महिला सहभागी के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए देखा गया। नीले रंग की पोशाक पहने महिला उस पुरुष के ठीक सामने से जाकर अपने पीछे बैठे लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही थी। 

Advertisement

वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पुरुष दर्शक और महिला दोनों ही एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। पुरुष दर्शक के हाथों में शराब थी इसी दौरान वह सभी हदों को पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट पर किस कर देता है। कैमरामैन द्वारा इस घटना को कैपचर कर लिया जाता है लेकिन जैसे ही यह घटना घटती है वैसे ही कैमरामैन वहां से कैमरा हटा लेता है। 

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो इस मुकाबले को सरे की टीम ने 5 विकेट से जीतने में कामयाबी पाई थी। इस मुकाबले को जीतने के साथ सरे की टीम पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं। ओली पोप ने 35 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं विल जैक्स ने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार