आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के आठवें मैच में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक ही ओवर में आयरलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) और एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) को आउट कर दिया। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पहली गेंद आयरलैंड के कप्तान स्टर्लिंग को छोटी और लेग स्टंप की ओर डाली। गेंद को उम्मीद से ज्यादा उछाल मिला। स्टर्लिंग ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में चली गयी और विकेटकीपर पंत ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। स्टर्लिंग 6 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

इसके बाद अर्शदीप ने ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर डाली। बालबर्नी ने इस गेंद को लेग साइड पर जाकर डीप थर्ड मैन पर जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद एंगल से उनके बल्ले को बीट करते हुए ऑफ स्टंप से जा टकराई। बालबर्नी 10 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर में अर्शदीप ने मात्र W 0 1 0 Wd 0 W सहित सिर्फ 2 रन दिए। 

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने कहा कि, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. तैयारियां ठीक हो गई हैं। इन नई परिस्थितियों में अपने आप को संभालते रहे हैं। चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन हम सभी प्रोफेशनल हैं। हम एक जैसी पिच पर खेले और जानते हैं कि क्या उम्मीद की जाए। मैं जानता हूं कि यह हमारी आदत से थोड़ा अलग होगा। लेकिन खेल यही है। परिस्थितियों के बारे में ज्यादा निश्चित नहीं हूं, इसलिए सोचा कि लक्ष्य सामने रखना अच्छा रहेगा। जो लोग नहीं खेल रहे हैं उनमें कुलदीप, संजू, जयसवाल और (रोहित नाम भूल गए) एक अन्य शामिल हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

Advertisement

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार