आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 25वें मैच में USA के गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर (Saurabh Netravalkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर गोल्डन डक पर आउट कर दिया। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में USA पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। 

Advertisement

पारी का पहला ओवर करने आये सौरभ ने दूसरी गेंद फुल गेंद आउट साइड ऑफ पर डाली। कोहली ने इस गेंद पर कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर एंड्रीज़ गौस के ग्लव्स में समा गयी। कोहली इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए।कोहली ने इस गेंद को अपने शरीर से दूर खेलने की गलती की। इस मेगा इवेंट में कोहली का प्रदर्शन अभी तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वो आयरलैंड के खिलाफ 1(5) और पाकिस्तान के खिलाफ 4(3) रन बनाकर आउट हो गए थे। क्या उन्हें सलामी बल्लेबाजी छोड़कर नंबर 3 पर आना चाहिए? सौरभ ने इसके बाद अपने अगले ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 3(6) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। 

Advertisement

USA की तरफ से नितीश 23 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीवन टेलर ने 30 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। कोरी एंडरसन 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में डालें। दिए। 2 विकेट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किये। एक विकेट अक्षर पटेल चटकाने में कामयाब रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

USA की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), एरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार