टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर 8 के तीसरे मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अर्धशतक और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 53(28) रन सूर्यकुमार के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 32(24) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 

Advertisement

सूर्या और पांड्या ने 5वें विकेट के लिए 60 (37) रन जोड़े। विराट कोहली ने 24 गेंद में एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। ऋषभ पंत ने 20(11) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किये। एक विकेट नवीन-उल-हक लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 134 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। नजीबुल्लाह जादरान ने 17 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाये। गुलबदीन नायब ने 21 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। उमरजई और नायब ने चौथे विकेट के लिए 44 (38) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में डालें। बुमराह ने 4 ओवर में मात्र 7 रन दिए और एक ओवर मेडन भी डाला। 2 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किये। एक-एक विकेट अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के खाते में गया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हज़रतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार