Pakistan vs Netherlands: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज और ऑलराउंडर सैम अयूब (Saim Ayub) ने शनिवार (7 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो के एससएसी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 13 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे स्टाइल मारने के चक्कर में अपना विकेट गवा बैठे।

Advertisement

आर्यन दत्त द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अयूब मिड-ऑन के ऊपर से नो लुक शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना चाहते थे। लेकिन  गेंद बल्ले के किनारे से लगकर हवा में ऊपर चली गई और और वैन डेर मर्व कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया।

Advertisement

अयूब ने साहेबजाद फरहान के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले अयूब ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नीदरलैंड 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हुई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन, बास डी लिडे ने 30 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अयूब के अलावा सलमान मिर्जा ने 3 विकेट, मोहम्मद नवाज,अबरार अहमद ने 2-2 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल की। जिसमें साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों में 47 रन और फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में नाबाद 29 रन की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, बास डी लीडे ने 2-2 विकेट, लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रूलोफ़ वैन डेर मेरवे 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार