आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 28 वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ जहां न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 8 विकेट से करारी हार का स्वाद चखाया। इस हार के बाद अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह है मुश्किल हो गई है।

Advertisement

आने वाले समय में उन्हें अगर टॉप-4 में जगह बनानी है तो कुछ अजूबा करना होगा। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मानना है कि भारतीय टीम अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम को अगर आगे के पड़ाव में कदम रखना है तो उन्हें एक बहुत बड़ा कारनामा करना होगा।

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा,"भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए एक बाहरी मौका है लेकिन जिस तरह से उन्होंने इन दो मैचों में खेल दिखाया है अगर वह सेमीफाइनल में चले जाते हैं तो यह किसी जादू से कम नहीं होगा।"

बता दें कि भारत को अपने पहले मुकाबले में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड से हुआ जहां केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने भारत को बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग में कड़ी चुनौती देते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार