आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। यह पहली बार है जब इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में वेस्टटइंडीज को मात दी है। 

Advertisement

जोस बटलर के नाबाद 24 रन की पारी के बदौलत टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। हालांकि इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से अकेले गेंदबाज अकील होसेन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

 दूसरी इनिंग की शुरुआत करने उतरी इंग्लैंड की टीम भी लड़खड़ाते हुए दिखाई दी और जल्द ही अपने चार विकेट खो दिए। लेकिन बटलर मैदान में डटे रहे। इसके बाद बटलर ने पोलार्ड की गेंद पर चौका मारकर 8.2 ओवर में लक्ष्य को पूरा कर दिया।

मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को पकड़कर रखा और बेहतरीन गेंदबाजी की। इसके बाद दूसरे ओवर में एविन लुईस का विकेट गिरने के बाद ताश के पत्तों की तरह जल्द ही पूरी टीम सिमट गई। वेस्टइंडीज की टीम मात्र 14.2 ओवरों में 55 रन ही बना पाई। अब इंग्लैंड को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के लिए 20 ओवरों में 56 रन बनाने होंगे।

इंग्लैंड की तरफ आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा क्रिस गेल ने 13 रन बनाए।

Advertisement

मैच का विवरण

वेस्टइंडीज 14.2 ओवर में 55-10 (क्रिस गेल 10, शिमरोन हेटमायर 9, एविन लुईस 6, आदिल रशीद 4/2, टाइमल मिल्स 2/17, मोइन अली 2/17), इंग्लैंड 8.2 ओवर में 56-4 (जॉस बटलर 24, जेसन रॉय 11, जॉनी बेयरस्टो 9, अकील हॉसिन 2/24, रवि रामपॉल 1/14)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार