T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का मानना ​​​​है कि उनकी टीम में भारत को हराने की क्षमता है। हसन अली ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत पर पाकिस्तान की शानदार जीत को भी याद किया। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव होने पर भी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

हसन अली ने पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, '2017 का फाइनल अच्छा समय था और हम भारत को फिर से हराने की कोशिश करेंगे। काफी दबाव होगा और दर्शकों की संख्या भी काफी होगी। हम किसी भी तरह से मैच जीतने की कोशिश करेंगे। यूएई में परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल हैं। लेकिन एक तेज गेंदबाज जो विविधता के साथ गेंदबाजी करता है, वह अभी भी प्रभावी हो सकता है।'

Advertisement

हसन अली ने आगे कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखकर मुझे निराशा हुई। लेकिन यह हमारा डोमेन नहीं है, यह पीसीबी का डोमेन है। हमारी भूमिका परफॉर्म करना है। विक्की भाई (वकार यूनिस) मेरे आदर्श हैं और मैंने उनकी वजह से गेंदबाजी करना शुरू किया।'

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में हाई वोल्टेज मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। दोनों ही टीमें 24 अक्टूबर को एक दूसरे से भिड़ेगीं। गौर करने वाली बात यह है कि विश्व कप में अभी तक एक भी बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को नहीं हराया है। पाक टीम इस इतिहास को बदलने के लिए बेकरार होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार