आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर(रविवार) को खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में तीनों ही जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में लगभग अपने कदम जमा चुकी है इसलिए ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए आर या पार की लड़ाई होगी।

Advertisement

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को इस बड़े मुकाबले से पहले सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारत को कीवियों के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली तरकीब से खेलना होगा।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए धोनी अपनी बेहतरीन फील्डिंग की तकनीक से विपक्षियों पर दबाव बनाते हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि धोनी फील्डिंग वहां नहीं लगाते जहां सब लगाते हैं बल्कि वो ये सोचने के बाद की गेंद कहा जा सकती है वहां पर फील्डिंग लगाते हैं। भज्जी ने कहा कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा ही करना होगा।

हरभजन सिंह ने कहा,"टी-20 एक ऐसा खेल है जहां अगर आप विकेट नहीं लेते हैं तो आप खेल से दूर होते रहेंगे। इसके लिए फील्डिंग से दबाव बढ़ाना पड़ेगा जैसे एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी करते वक्त करते थे। वो वहां पर फील्डर रखते थे जहां गेंदें जाती थी। वो पारंपरिक रूप से नहीं बल्कि सोच-विचार करके बिल्डिंग लगाते थे। मैं भारत से ऐसी ही कप्तानी की उम्मीद करता हूं।"

आगे बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बढ़ाना है तो टीम के कप्तान केन विलियमसन को जल्द से जल्द आउट करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार