Bangladesh vs South Africa: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को छह विकेट से करारी शिकस्त दी है। मैच के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज महेदी हसन को अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के ऊपर अपना आपा खोते हुए देखा गया। क्विंटन डि कॉक महेदी हसन की जमकर धुनाई कर रहे थे लेकिन आखिरकार गेंदबाज ने उन्हें बोल्ड करके उनसे बदला ले लिया।

Advertisement

5वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर क्विंटन डि कॉक ने महेदी हसन को चाबुक शॉट मारा जो उनके दिल में चुभ गया। अपनी धुनाई से महेदी हसन काफी ज्यादा निराथ थे लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने क्विंटन डि कॉक को अपने फिरकी के जाल में फंसा लिया और क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

क्विंटन डि कॉक को बोल्ड करने के बाद महेदी हसन को गुस्से में अपशब्द कहते हुए सुना गया। हालांकि, महेदी हसन के इस सेंड ऑफ का डि कॉक ने कोई जवाब नहीं दिया और वह चुपचाप पवेलियन चल दिए। वहीं अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया था।   

बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाबज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक ना सक और उनकी पूरी टीम महज 84 रनों पर सिमट गई। 85 रनों का लक्ष्य को साउथ अफ्रीका टीम ने 13.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बावुमा ने नाबाद 31 रनों का पारी खेली वहीं रासी वैन डर डुसेन ने 22 और डि कॉक ने 16 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार