भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए 24 अक्टूबर को टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकटों से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार पटखनी दी है।

Advertisement

इस दौरान जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक जब सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे तब कुछ भारतीय क्रिकेट फैंस मलिक को देखकर 'जीजा जी -जीजा जीजा' चिल्ला रहे थे।

Advertisement

फैंस की आवाज साफ-साफ आ रही थी और एक फैन ने एक वीडियो अपलोड किया जो काफी वायरल हो रही है।

फैन की इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए शोएब मलिक की पत्नी और भारतीय टीम टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हंसने और दिल वाली इमोजी भेजी है।

बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवरों में 152 रन बनाकर मैच में 10 विकेटों की जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार