ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड के लिए उन 4 टीमों का चुनाव किया है जो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। साथ ही वॉर्न ने ये भी बताया कि किस ग्रुप से कौन सी टीम टॉप करेगी।

Advertisement

इस लेग स्पिनर ने कहा कि पहले ग्रुप से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम तो वही दूसरे ग्रुप से पाकिस्तान और भारत की टीमें टॉप -2 में रहेंगी।

Advertisement

शेन वॉर्न ने ये पूरा समीकरण ट्वीट के माध्यम से समझाया और कहा कि इंग्लैंड और भारत की टीम पहले सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी तो वही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का सामना दूसरे सेमीफाइनल में होगा।

कल खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा और दिखा दिया कि वो इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी हकदार है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 125 रनों पर रोका और उसके बाद लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

फिलहाल अगर दोनों ग्रुप की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने ग्रुप से टॉप पर मौजूद है। दोनों ही टीमों को अभी एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार