कर्टिंस कैम्फर (Curtis Campher) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने बुधवार (19 अक्टूबर) को होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। आय़रलैंड की दो मैच में यह पहली जीत और स्कॉटलैंड की पहली हार। आयरलैंड को पहले मैच में जिम्बाब्वे से हार मिली थी, वहीं स्कॉटलैंड ने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया था। 

Advertisement

स्कॉटलैंड के 176 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम ने एक ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आय़रलैंड की शुरूआत खराब रही और और टीम ने 4 विकेट सिर्फ 61 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद कर्टिस कैम्फर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर मैच का पासा पलटा और पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की विजयी साझेदारी की।

तूफानी अंदाज बल्लेबाजी करते हुए कैम्फर ने 32 गेंदों में सात चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। डॉकरेल ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 27 गेंदों नाबाद 39 रन की पारी खेली।

स्कॉटलैंड के लिए गेंदबाजी में मार्क वॉट, ब्रैड व्हील, सफायन शरीफ और माइकल लीस्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत कराब रही और दूसरे ही ओवर में जॉर्ज मुन्से के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद माइकल जोन्स ने मैथ्यू क्रॉस (28 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रन और तीसरे विकेट के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन (37 रन) के साथ 77 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

जोन्स ने 55 गेंदों में छह चौकों औऱ चार छ्क्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। यह टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी एसोसिएट टीम के खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

आयरलैंड के लिए कर्टिस कैम्फर ने दो विकेट, वहीं जोशुआ लिटिल और मार्क अडायर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार