बास डी लीडे (Bas de Leede) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने जिलॉन्ग में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पांचवें मुकाबले में नामिबिया को 5 विकेट से हरा दिया। यह नीदरलैंड की लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। नामिबिया के 121 रनों के जवाब में नीदरलैंड ने 3 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामिबिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जिसमें जैन फ्राइलिंक ने 48 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई औऱ बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सका।

नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने दो विकेटस वहीं टिम प्रिंगल,कॉलिन एकरमैनस, रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे और पॉल वैन मीकेरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरूआत शानदार रही और मैक्स ओ'डॉड और विक्रमजीत सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। पारी के 14वें ओवर तक मैच एकतरफा नीदरलैंड की तरफ जीता दिख रहा था, लेकिन फिर गेंदबाजों ने नामिबिया की वापसी कराई। 

ओ'डॉड ने 35 गेंदों में 35 रन, वहीं सिंह ने 31 गेंदों में 29 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद एक छोर से तीन विकेट गिरे, लेकिन बास डी लीडे ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 30 रन की पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

Advertisement

नामिबिया के लिए जेजे स्मिट ने दो विकेट, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और जैन फ्राइलिंक ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार