India vs Pakistan: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (23 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। रोहित अगर इस मैच में 8 छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले औऱ दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक खेले गए 420 मैच की 437 पारियों में 492 छक्के मारे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 483 मैच की 551 पारियों में 553 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर काबिज तिलकरत्ने दिलशान से आगे निकल सकते हैं। इसके लिए रोहित को 51 रनों की दरकार है। रोहित ने टी-20 वर्ल्ड में खेले गए 33 मैच में 847 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने आठ अर्धशतक जड़े हैं। वहीं  दिलशान ने 35 मैच में 897 रन बनाए हैं। 

हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड काफी खराब है। चिर-प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ रोहित ने अब तक 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 110 रन बनाए पाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार