India vs Netherlands Result: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया। भारत के 179 रनों के जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रनों तक हीं पहुंच सकी।  लगातार दूसरी जीत के साथ भारत की टीम ग्रुप  2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरूआत खराब रही और अंत तक टीम शुरूआती झटकों से नहीं उभर सकी। टॉम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन की पारी खेली। 

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुार, अक्षर पटेल , रविचंद्रन अश्विन और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट, वहीं मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने खाते में डाला। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए।भारतीय टीम को तीसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (9) के रूप में तगड़ा लगा। इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली से साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। रोहित के आउट होने के बाद कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रन की अटूट साझेदारी हुई।

कोहली ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों में तीन चौकोंऔर दो छ्क्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। सूर्यकुमारन गेंदों में तूफानी नाबाद 51 रन, वहीं रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 53 रन बनाए। 

नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन और वैन मीकेरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार