ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) के शतक ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार (29 अक्टूबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में श्रीलंका को 65 रनों से हरा दिया। तीन मैच में दूसरी बड़ी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड के 167 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवरों में 102 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इस मैच में फिलिप्स ने 104 रन की पारी खेली और श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उनसे भी 2 कम रन बना पाई। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और कीवी तेज गेंदबाजों के कहर के आगे 24 रन के कुल स्कोर पर 5 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। भानुका राजपक्षे (34 रन) ने कप्तान दसुन शनाका (35 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई और बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल सैंटनर और ईश सोढी ने 2-2,  टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ग्लेन फिलिप्स के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। फिलिप्स ने 64 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह फिलिप्स का दूसरा शतक है। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 22 रन बनाए। 

Advertisement

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही थी और ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन,डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियमसन 15 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिलिप्सन ने मिचेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स आखिरी ओवर तक मैदान पर टिके रहे, जिसके चलते शुरूआती झटकों के बाद भी न्यूजीलैंड 167 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। 

श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने दो विकेट, वहीं महीश तीक्षणा, लाहिरु कुमारा, धनंजय डी सिल्वा औप वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार