लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) और वैन पार्नेल (Wayne Parnell) की बेहतरीन गेंदबाजी, उसके बाद एडेन मार्करम (Aiden Markram) और डेविड मिलर (David Miller) के अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (30 अक्टूबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर 12 राउंड ग्रुप 2 के मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में 5 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं भारत की टीम तीन मैच में पहली बार के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। 

Advertisement

बता दें कि 2009 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में भारत को हराया है।

Advertisement

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब रही और 24 रन के कुल स्करो तक क्विंटन डी कॉक, राइली रूसो और कप्तान टेम्बा बावुमा आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एडेन मार्करम ने डेविड मिलकर के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। मार्करम ने 41 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और 46 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए । जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट वहीं, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी-रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। भारत की शुरूआत बहुत खराब रही थी टीम के 5 बल्लेबाज सिर्फ 49 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए थे। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों में छह चौकों और तीन छछक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे और 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हो गए।

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा वैन पार्नेल ने तीन विकेट और एनरिक नॉर्खिया ने एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार