कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के मुकाबले में आयरलैंड (Sri Lanka vs Ireland) को 9 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के 128 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 15 ओवरों में एक विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही और कुसल मेंडिस ने धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 63 रन जोडे। मेंडिस ने 43 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। यह इस वर्ल्ड कप में उनका लगातरा दूसरा अर्धशतक है। इसके अलावा डी सिल्वा ने 31 रन और चरित असलंका ने नाबाद 31 रन की पारी खेली।

आयरलैंड के लिए एकमात्र विकेट गैरेथ डेलानी ने लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। आयरलैंड के लिए हैरी टैक्टर ने 42 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई औऱ बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

Also Read: India vs Pakistan Live Match

Advertisement

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा ने दो-दो विकेट, वहीं बिनुरा फर्नांडो,लाहिरू कुमारा और धनंजय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट हासिल किया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार