West Indies vs USA: शाई होप (Shai Hope) के तूफानी अर्धशतक, आंद्रे रसेल (Andre Russell) और रोस्टन चेज (Rostan Chase) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने शनिवार (22 जून) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड मुकाबले में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। अमेरिका की लगातार दूसरी हार है, जिससे उसका सेमीफाइनल का सपना नामुमकिन हो गया है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत तूफानी रही। चोट के कारण बाहर हुए ब्रैंडन किंग की जगह ओपनिंग करने आए शाई होप ने तूफानी बल्लेबाजी की और जॉनसन चार्ल्स  (15)के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।  इसके बाद होप और निकोलस पूरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 63 रन की विजयी साझेदारी हुई।

Advertisement

होप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। वहीं पूरन ने 12 गेंदों में नाबाद 27 रन का योगदान दिया। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 10.5 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

अमेरिका के लिए एकमात्र विकेट हरमीत सिंह ने लिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अमेरिका 19.5 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई।  अमेरिका की शुरुआत खराब रही और 3 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद एंड्रयू गौस और नीतीश कुमार ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। गौस ने 16 गेंद में 29 रन और नीतीश ने 19 गेंद में 20 रन  बनाए। इसके अलावा निचले क्रम में मिलिंद कुमार ने 19 रन औऱ शैडली वैन शाल्कविक ने 18 रन और अली खान ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया

Also Read: Live Score

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट, अल्जारी जोसेफ 3 और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार