India vs England SemiFinal: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने गुरूवार (5 मार्च) को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तूफानी शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छ्क्के जड़े।
नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी
टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में बेथेल पहले नंबर पर आ गए हैं। बेथेल ने इस लिस्ट में फिन एलन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
बेथेल ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे शतक है। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में फिन एलन पहले नंबर पर हैं।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2010 में क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ 66 गेंदों में 98 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच 42 गेंदों में 89 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट गवाकर 246 रन बनाए। बेथेल के अलावा विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए।