Babar Azam meets Sunil Gavaskar: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। भारत को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को काफी चिल मोड में देखा गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ मुलाकात की और उनसे क्रिकेट की बारिकियों के बारे में बातचीत की।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियर ट्विटर अकाउंट पर बाबर आजम और सुनील गावस्कर का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सुनील गावस्कर सबसे पहले बाबर आजम को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आते हैं। इसके बाद दोनों में क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प बातें होती हैं जिसमें पाकिस्तान के अन्य पूर्व खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।

Advertisement

सुनील गावस्कर बाबर आजम से कहते हैं, 'माइंडसेट की तरफ ध्यान दें अगर शॉट सिलेक्शन अच्छी हो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। हालात के हिसाब से शॉट सिलेक्शन करें कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। इसके बाद सुनील गावस्कर बाबर आजम से इशारा करते हैं कि मोहम्मद यूसुफ को देखो। 

सुनील गावस्कर कहते हैं, 'अभी भी इनका रिकॉर्ड है 1800 रनों का 1 साल में टेस्ट में जो कमाल है।' इसके बाद बाबर आजम को सुनील गावस्कर से कैप पर ऑटोग्राफ लेते हुए देखा जाता है। बता दें कि भारत ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया वहीं पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड ने 6 विकेट से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार